<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

डॉ. अजय कनौजिया कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी


बस्ती। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम की मंशा के अनुरूप चिकित्सक डॉ. अजय कनौजिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश बृज मौर्या के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी किसान कांग्रेस कमेटी सर्वेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव कमलेश तिवारी, प्रदेश सचिव अतुल वर्मा, महासचिव अबूबकर खान एवं प्रदेश सचिव अरुण त्रिपाठी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. अजय कनौजिया के कांग्रेस में शामिल होने पर डॉ. आलोक रंजन वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमती सरोज सहित जनपद के कई कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने डॉ. कनौजिया के पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages