<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्गों में योगासन का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सीनियर बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के अमित यादव प्रथम और रोहित कुमार द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बभनान के आयुष ने प्रथम तथा राजकीय हाईस्कूल खखुवा के दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल खखुवा की पूजा प्रथम और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की शशि द्वितीय रहीं।

अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल खखुवा के सागर प्रथम और झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के निखिल द्वितीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा की दिव्या कुमारी प्रथम तथा राजकीय हाईस्कूल खखुवा की अंशु द्वितीय रहीं। आर्टिस्टिक योगासन में राजकीय हाईस्कूल खखुवा के अनिकेत प्रथम रहे। रिदमिक योगासन में विशेष एवं नितेश की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक सिंगल में अनिकेत प्रथम और वेद प्रकाश द्वितीय रहे, जबकि रिदमिक सिंगल में कलीम प्रथम तथा वेद प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे।

निर्णायक की भूमिका डॉ. जगन्नाथ यादव, विवेक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, सुभाष यादव, रमेश चंद्र गुप्ता एवं संतोष कुमार पाण्डेय ने निभाई। संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान गीता उपाध्याय, सविता सिंह, संघलता गौतम सहित विद्यालय परिवार के चंद्रभान पांडे, विवेक मणि त्रिपाठी, अजय प्रकाश, लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, बलवंत सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages