<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

एक करोड़ विद्यार्थी-शिक्षक एक साथ गाएंगे ‘वंदे मातरम्’

 


25 सितंबर को 25 हजार से अधिक स्थानों पर होगा ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में देशव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन 25 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे देशभर के 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे।

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशभर के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक सहभागिता के केंद्रों को एक सूत्र में जोड़कर राष्ट्रभाव, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सांस्कृतिक एकात्मता और राष्ट्रीय चेतना को अभिव्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी सहभागी होंगे।

गोविन्द सिंह के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के पीछे निहित स्वतंत्रता, आत्मसम्मान, मातृभूमि-प्रेम, त्याग, एकता और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास से परिचित कराना है। हजारों स्थानों पर एक साथ गूंजने वाला राष्ट्रगीत देश की विविधता के बीच सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश देगा।

उन्होंने बताया कि ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने ‘नमामि भारतम्’ के तहत सर्वाधिक विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गायन को प्रमाणीकरण के लिए सूचीबद्ध किया है।


No comments:

Post a Comment

Pages