वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश बस्ती के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को कानून की सरल एवं सही जानकारी देकर उन्हें अपराध का शिकार होने अथवा अज्ञानतावश अपराध करने से बचाना है।
अभियान की तैयारियों को लेकर 24 सितम्बर को जनपद न्यायाधीश शमुसल हक की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक हुई। बैठक में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभम द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, एडीओ आईसीडीएस राजेश कुमार, सीओ कलवारी बृजेश सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति अजय कुमार श्रीवास्तव एवं बाल कल्याण अधिकारी बीना सिंह मौजूद रहे।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि अभियान दो चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण में 25 सितम्बर से एक अक्टूबर तक जिले के सभी विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी दी जाएगी। दूसरे चरण में 2 अक्टूबर को विद्यालयों में प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment