<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 22, 2026

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - डीएम

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जनतादर्शन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में विशेष सतर्कता बरतते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जनपद की स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में जनपद की स्थिति 56 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण कराने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बातचीत करना संतुष्टिपूर्ण निस्तारण की दिशा में पहला कदम है। संबंधित अधिकारी प्रकरण के निस्तारण के दौरान जीपीएस लोकेशन वाली फोटो के साथ शिकायतकर्ता की फोटो भी अपलोड करें। इसके अलावा निस्तारण संबंधी संतुष्टि आख्या भी पोर्टल पर अपलोड की जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
बैठक में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ घनश्याम सागर, एलडीएम आरएन मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एई हरेराम, अधिशासी अभियंता विद्युत शुभम पाण्डेय, सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages