<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

महुली थाने में पुलिसकर्मियों को कराया गया पीटी, योग और प्राणायाम

- समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग के लिए एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में शुक्रवार को थाना महुली परिसर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से पीटी, योग, ध्यान एवं प्राणायाम कराया गया। स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत कराते हुए पुलिसकर्मियों को अपने दैनिक कार्यों को प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को लोक अदालत की सभी नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील, आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, एसआईडी की कार्यवाही पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-समन की अधिकतम तामील और लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने तथा 60 और 90 दिवस की विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए। जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों की समस्याओं का थाना स्तर पर ही समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर उच्चाधिकारी कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता न पड़े।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल आंकड़ों की पूर्ति नहीं, बल्कि समयबद्ध कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण सेवा, पीड़ितों की समस्याओं का समाधान और आमजन का विश्वास अर्जित करना होना चाहिए। थाना महुली पुलिस द्वारा इन निर्देशों के अनुपालन में बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages