<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 12, 2026

बोरिंग टेक्नीशियन संघ के अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोर


बस्ती। एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया गया।

अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी चंद्रमणि त्रिपाठी की देखरेख में संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें सुभाष चंद्र पांडेय को अध्यक्ष, आत्मजीत सोनी को उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव को मंत्री, चक्रेश नारायण कोषाध्यक्ष तथा वीरेंद्र कुमार को सम्प्रेक्षक घोषित किया गया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट नहीं हुए तो सरकार आने वाले दिनों में एक-एक कर सुविधाएं छीन लेगी। परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की अनेक मांगों को लेकर परिषद लगातार संघर्ष कर रही है।

अधिवेशन में सुशील पांडेय, घनश्याम शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, अखिलेश, अनूप श्रीवास्तव, विनय यादव, विजय चौधरी, अतीक अहमद, वीरेंद्र प्रताप, अमित कन्नौजिया, आलोक श्रीवास्तव समेत बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages