<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

लंगूर बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, समाजसेवी की पहल पर पकड़े गए बंदर


बस्ती। रुधौली विकासखंड क्षेत्र के सुरवार, रमवापुर, बिजहरडूहा, टिकरी, ढोढऊपार सहित दर्जनों गांवों में लंगूर बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिली है। बंदरों के झुंड से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों के हमले में करीब 20 लोग घायल भी हो चुके हैं।
बंदरों के बढ़ते आतंक की जानकारी ग्रामीणों ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज चौधरी को दी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलवाया। टीम ने अभियान चलाकर आतंक का कारण बने लंगूर बंदरों को पकड़ लिया और संबंधित विभाग को सौंप दिया।
समाजसेवी मनोज चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से लगातार बंदरों के आतंक की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल कर बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि लंगूर भी जीव हैं, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में उनके रहने से ग्रामीणों को परेशानी और खतरा पैदा हो रहा था। अब संबंधित विभाग इन्हें सुरक्षित स्थान और जंगल क्षेत्र में पहुंचाने की कार्रवाई करेगा।
लंगूर बंदरों के पकड़े जाने के बाद प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मनोज चौधरी का आभार जताया और उनकी पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages