<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

जमीन के नाम पर ठगी और धमकी देने का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार




गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने जमीन बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेने, जमीन का बैनामा न करने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेन्द्र सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना एम्स में जमीन बैनामा के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष एम्स महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना एम्स में मुकदमा अपराध संख्या 331/2023, धारा 420, 406, 506 भादवि तथा मुकदमा अपराध संख्या 178/2026, धारा 2ख (i), (xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, आरक्षी रणजीत यादव और आरक्षी ऋषभराज गुप्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages