<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


महादेवा, बस्ती। लालगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को महादेवा चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे मुंडेरवा रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिद्धू पुत्र वाघे उर्फ निरंजन, निवासी ग्राम बानपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायन यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages