<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग ने पकड़ा जोर, रालोद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन


गोरखपुर। राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश ने पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग उठाने की बात कही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्वांचल राज्य बनने से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रीय संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग हो सकेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आने के साथ स्थानीय स्तर पर उद्योग-कारखानों एवं निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
राष्ट्रीय लोकदल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि ऋण और सड़क परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी पूर्वांचल राज्य की प्रमुख आवश्यकता बताया है। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग पहले भी किसान नेता चौधरी चरण सिंह द्वारा उठाई गई थी और इसके लिए संघर्ष किया गया था।
प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा। साथ ही राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजकर पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मांग पर गंभीरता से विचार कर पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने का रास्ता निकलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages