<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

नगर पंचायत में 5 सितंबर को होगा अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन


बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नगर में अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया जाएगा। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नीलेश एम. देसाई प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर उत्तर प्रदेश की पहली नगर पंचायत है, जहां नगर पंचायत की अपनी निधि से अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा ‘विलेज साइंटिस्ट’ तैयार करने की दिशा में यह अनूठी पहल है।
उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय में स्पेस लैब स्थापित होने से जनपद के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन और प्रयोग का अवसर मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला सरकारी विद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों का आकर्षण बढ़ाने में भी सहायक होगी।
नीलम सिंह राना ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में योग्य शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाना पसंद करते हैं। ऐसे में सरकारी विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़कर स्मार्ट बनाना समय की आवश्यकता है। स्पेस लैब जैसी सुविधाओं से विद्यार्थियों को नई तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages