<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

यातायात दबाव से निपटने के लिए सड़क पर उतरे यातायात एसपी अमित, कई चौराहों पर किया निरीक्षण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात मनीष कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया।

दिन में यातायात अधिकारियों ने मोहद्दीपुर चौराहे पर मौजूद रहकर वहां उत्पन्न हो रहे यातायात दबाव की समस्या को संज्ञान में लिया और मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात का सुचारू संचालन कराया। अधिकारियों की मौजूदगी से चौराहे पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिली।

वहीं, शाम के समय बारिश के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़े यातायात दबाव को देखते हुए यातायात अधिकारियों ने पैडलेगंज से अमर उजाला चौराहे के बीच मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी की। इस दौरान समस्त यातायात निरीक्षकों के सहयोग से वाहनों का संचालन सुचारू रूप से कराया गया, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके अलावा यातायात अधिकारियों द्वारा शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की भी चेकिंग की गई। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बारिश अथवा अन्य परिस्थितियों में यातायात दबाव बढ़ने पर मौके पर तत्काल पहुंचकर व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

No comments:

Post a Comment

Pages