<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर नाथनगर में प्रशिक्षण कार्यशाला


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के अंतर्गत नाथनगर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में थाना महुली की महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव सहित पुलिसकर्मी, पंचायत सहायक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविकाएं, आशा बहुएं, समूह सखी, कृषि सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत सदस्य, आजीविका सखी, खंड प्रेरक, सहायक अध्यापिकाएं एवं ग्राम प्रधान सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090 और 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।
प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बहुओं और बेटियों को सुरक्षा उपायों तथा सहायता के उपलब्ध साधनों के प्रति जागरूक करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages