<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 23, 2026

कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मिलने गए व्यक्ति की बाइक चोरी



महादेवा, बस्ती। बस्ती कचहरी परिसर में खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा बरगाह निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार सुनील कुमार मंगलवार को अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP51 AY 4658 से दीवानी कचहरी पहुंचे थे। करीब एक बजे उन्होंने बाइक सिविल बार परिसर में दौलत राम अस्थाना की प्रतिमा के पास खड़ी की और एक अधिवक्ता से मिलने चले गए। करीब पांच मिनट बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।

उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित के मुताबिक बाइक में उसके सभी मूल कागजात भी रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages