<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 23, 2026

हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की कमान, बस्ती भाजपा में खुशी की लहर


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बुधवार को भाजपा की ओर से जारी नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की सूची में हरीश द्विवेदी को दोनों महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वह असम भाजपा के प्रभारी के रूप में संगठन का दायित्व संभाल रहे थे।
हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर सामने आते ही बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न माध्यमों पर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने इसे बस्ती के लिए गौरव का विषय बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार और कर्नाटक जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के अनुभव से दोनों राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हरीश द्विवेदी ने वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति के माध्यम से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2006 से 2010 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा 2010 से 2013 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व के साथ बिहार और कर्नाटक के प्रभारी बनाए गए हैं।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अजयपाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू और राजू पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages