<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 23, 2026

सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर लहराकर वीडियो वायरल, युवक पर निरोधात्मक कार्रवाई


गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पिस्टल जैसी वस्तु लहराकर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टलनुमा चाइनीज लाइटर भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर उसका प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एम्स थाना पुलिस ने जांच की और आरोपी की पहचान राहुल निषाद पुत्र नगीना निषाद, निवासी रजही मौर्या टोला, थाना एम्स, गोरखपुर के रूप में की।
पुलिस ने राहुल निषाद को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। उसके कब्जे से वीडियो में प्रयुक्त एक पिस्टलनुमा चाइनीज लाइटर बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा, उपनिरीक्षक राजवंश, कांस्टेबल मनोज यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages