<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 17, 2026

बजाज चीनी मिल रुधौली में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती


रुधौली, बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली के मिल हाउस में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, आरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मिल अधिकारियों, श्रमिकों और किसानों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

पूजन-अर्चन इंजीनियरिंग हेड श्रवण कुमार चौहान, प्रोडक्शन हेड मनोज त्रिपाठी और महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने किसानों और श्रमिकों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि उद्योग निरंतर प्रगति करता रहे। उन्होंने किसानों से अगेती प्रजाति के गन्ने को बढ़ावा देने की अपील की। कहा कि अधिक क्षेत्रफल में अगेती प्रजाति के गन्ने की बुवाई से चीनी मिल का उत्पादन बेहतर होगा और किसानों को भी अधिक उपज प्राप्त हो सकेगी।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु और गगन पांडे के नेतृत्व में गन्ना टीम ने उपस्थित श्रमिकों, किसानों और राजगीरों को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मिल के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages