बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया। अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान से शुरू हुए कार्यक्रम में पूजन-हवन, अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा का संदेश दिया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी रहे। अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने संचालन किया। अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके बाद विधि-विधान से पूजन एवं हवन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल तथा जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए।
भाजपा जिला कार्यालय पर हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया। युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश दे रहे हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएंगे।
इस अवसर पर सुशील सिंह, राज किशोर सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अखंड सिंह, दिव्य प्रकाश, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, डॉ. रोली सिंह, मीना पांडे, दिलीप पांडे, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप पांडे, अजय पाल सिंह, सतेंद्र सिंह भोलू, जगदीश अग्रहरि, चंद्रमणि पांडे, दिव्यांशु दुबे, सतीश सोनकर, गौरव तिवारी, राजन ठाकुर, विनय यादव, राजकुमार शुक्ल, अरविंद सिंह, मनीष चौबे, रिंकू दुबे, सतेंद्र पांडे, प्रदीप चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव, संतोष भारद्वाज, आनंद त्रिपाठी, आनंद सिंह, सचिन सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विश्वास चित्रांश, नागेंद्र सिंह सिंकू, राजन गुप्ता, वरुण पांडे, सुधांशु त्रिपाठी, विनय सिंह भारद्वाज, देवानंद पांडे, ब्रह्मदेव यादव, आशीष शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, श्रुति अगहरि सहित मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment