बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पौराणिक श्री दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
नगर पंचायत कार्यालय पर विधिवत पूजा-पाठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की गई। आचार्य पंडित रमेश मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर नगर पंचायत के सभी वाहनों एवं चालकों को तिलक लगाया।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सभासद राजेश पाण्डेय, मोहंती दूबे, अखिलेश गुप्ता, राकेश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, संजय पांडे, श्रुति अग्रहरि, आलोक सिंह, नवीन सिंह, मनीष दुबे, शिवम कसौधन, घनश्याम यादव, राजन यादव, मानस पांडे, आदित्य प्रकाश सिंह, राधा, राजकुमारी, सोनी, सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment