<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

हिन्दी की विकास यात्रा को रोक पाना असंभव - डीआईजी संजीव त्यागी

- प्रेस क्लब में हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह, साहित्यकारों और पत्रकारों का सम्मान


बस्ती। हिन्दी हमारी संस्कृति, संस्कार और आत्माभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। मातृभाषा के सम्मान और हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बात सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी दिवस विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कही।

डीआईजी ने कहा कि हिन्दी करोड़ों लोगों की भाषा है और पूरे देश में व्यापक रूप से बोली, समझी और जानी जाती है। आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी हिन्दी को स्थान मिलना इसके विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हिन्दी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास और जनजागरूकता आवश्यक है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को बढ़ावा मिलने के विभिन्न दौर के बावजूद हिन्दी की विकास यात्रा कभी नहीं रुकी। हिन्दी का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यव्रत, मजहर आजाद, जयंत मिश्रा एवं प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मातृभाषा के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को सहजता से व्यक्त कर सकता है। हिन्दी को जन-जन की भाषा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। बस्ती की समृद्ध साहित्यिक परम्परा का उल्लेख करते हुए उन्होंने जनपद के साहित्यकारों के योगदान को रेखांकित किया।

संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने हिन्दी के विकास एवं संवर्धन के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिन्दी साहित्य की समृद्ध परम्परा का परिचय कराया और दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णदेव मिश्र ने की।

सारस्वत समारोह में प्रसिद्ध शायर एवं कवि सलीम बस्तवी ने हिन्दी और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत अपनी रचना प्रस्तुत की। कवि अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, तेज प्रकाश शुक्ला, अंजू वर्मा एवं डॉ. वीके वर्मा सहित अन्य कवियों ने भी रचनाएं सुनाईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र, आलोक त्रिपाठी, कवि दीपक सिंह ‘प्रेमी’, तेजप्रकाश शुक्ला, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, सलीम बस्तवी ‘अजीजी’, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डॉ. वीके वर्मा, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव, अंजु वर्मा एवं अंजुम परवीन को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages