<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान - विनय शुक्ला


बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। आधुनिक एवं तकनीकी युग में भी हिंदी का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत की संवाहक है। विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य एवं भाषा से जोड़ना सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी हिंदी दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages