<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

हिन्दी दिवस पर सेन्ट्रल एकेडमी में आयोजित हुई निबन्ध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं


बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर निबन्ध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हिन्दी भाषा के प्रति अपने प्रेम और लगाव को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

निदेशक जेपी तिवारी ने कहा कि हिन्दी केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और संस्कारों से जुड़ी भाषा है। बच्चों में हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग के लिए विद्यालय में निरंतर प्रयास किए जाते हैं। उप निदेशक अनुज तिवारी एवं प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिन्दी के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर राज श्री तिवारी, आयुष, शीनिन, आराध्या, साक्षी, ऐंजल, आदिति, अन्वी, श्रेष्ठ, गरिमा, रौनक, हिफजा, आदित्य, सौम्या, अदीना, आरोही एवं सोनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के इतिहास, उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में इसके महत्व पर अपने विचार रखे। बच्चों की प्रस्तुतियों की शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की।

कार्यक्रम में आबिद अरशद, अतुल, फिजा अकरम, फिजा युनूस, सुधा गोंड, अंजली कौर, आजम, सम्स, प्रियंका त्रिपाठी, रानी एवं रूचि सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages