<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 19, 2026

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी चंचल राजभर गिरफ्तार


गोरखपुर। चौरी चौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल राजभर पुत्र गुड्डू राजभर, निवासी भरतपुर, थाना चौरी चौरा, गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना चौरी चौरा में मु0अ0सं0 16/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि अभियुक्तों ने वादी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार, लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सोनालाल प्रजापति, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीशंकर और कांस्टेबल अभिषेक पाल शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages