<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 19, 2026

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर डीएम ने दिया जोर, 81 मामले आए

बस्ती। तहसील बस्ती सदर में शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 मामले प्राप्त हुए, जिनमें 06 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 20, पुलिस के 15, पूर्ति विभाग के 20, विद्युत के 03, चकबंदी के 03 तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 मामले शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages