<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 19, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तीसरे दिन रेलवे परिसरों में चला विशेष सफाई अभियान


गोरखपुर। रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय सहित वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर मंडलों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत किया जा रहा है।

अभियान के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न मंडलों में कचरा संवेदनशील स्थलों (जीपीवी) और स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) को चिह्नित कर उनकी सफाई की गई। वाराणसी मंडल के एप्रोच रोड, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों और रेल पटरियों के किनारे स्थित कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने का प्रयास किया गया। विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों में रेल कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों ने सामूहिक श्रमदान किया।

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रेलवे कॉलोनियों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई।

लखनऊ मंडल के स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालयों और कोचिंग डिपो सहित विभिन्न स्थानों पर भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं इज्जतनगर मंडल में भी कचरा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान कर रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाने में सहभागिता की।

अभियान के माध्यम से रेल यात्रियों, कर्मचारियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे परिसर बनाए रखने में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages