<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर कथित अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो प्रसारित किए जाने के विरोध में शनिवार को शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों तथा संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता शिव शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के संबंध में निराधार एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने से उनकी छवि प्रभावित होने के साथ समाज में गलत संदेश जाने की आशंका है।

प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर ऐसी सामग्री के प्रसार के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान विंध्यवासिनी पाठक, अमरेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र पाण्डेय, विजयकांत सिंह, बृजेश पाण्डेय, राकेश कुमार, अजय मिश्रा, शीतल दत्त सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages