<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

देवानंद पाण्डेय को अयोध्या-देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय को अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त तिवारी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा जताई।

नियुक्ति पर देवानंद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है और युवा राहुल गांधी को जननायक के रूप में देख रहे हैं। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, मो. रफीक खां, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व विधायक परमात्मा सिंह, मो. गनी, केशवराम पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामप्यारे हरिजन, सुनील कुमार पाण्डेय, अजय पाण्डेय, शौकत अली, शीला पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी और पिण्टू मिश्रा समेत अन्य कांग्रेसजनों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Pages