<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मानदेय वृद्धि पर जताया आभार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में मंगलवार को नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के बहुउद्देशीय हाल में किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना।

जनपद स्तर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, पंचायत सचिवों, मुख्य सेविकाओं तथा सुपोषित बच्चों और उनके परिवारों को सम्मानित किया।

हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने की दिशा में कार्य करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages