<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

मेगा क्रेडिट कैंप में 476 करोड़ के ऋण स्वीकृत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। एनेक्सी सभागार में मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंकों को ऋण प्रक्रिया सरल बनाते हुए युवाओं, किसानों और महिलाओं के आवेदन का तेजी से निस्तारण करना चाहिए, ताकि पूंजी के अभाव में कोई बेरोजगार न रहे।

शिविर में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के सभी बैंकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम सूर्यघर, एक जनपद-एक उत्पाद, पीएमएफएमई और कृषि ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत 80 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

चारों जिलों में 10,400 आवेदनों के सापेक्ष करीब 476 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। इसमें गोरखपुर में 207 करोड़, महराजगंज में 44 करोड़, देवरिया में 144 करोड़ और कुशीनगर में 82 करोड़ रुपये शामिल हैं।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह केवल ऋण शिविर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव है। युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। शिविर में विभिन्न बैंकों के स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages