वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शनिवार को समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रेस क्लब सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने की।
मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का स्थान सर्वोच्च है। समर्थ शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय और सपा नेता दयाशंकर मिश्र ने सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार में उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराने की मांग की।
अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए बताया कि मनोज कुमार मौर्य, सतिराम निषाद, संतोष कुमार प्रजापति, आलोक कन्नौजिया और सूर्य प्रकाश को शैक्षणिक योगदान के लिए ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम लाल श्रीवास्तव और रामचन्द्र यादव को भी सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। संचालन महामंत्री श्रीनाथ विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, तफज्जुल हुसैन, जगदम्बा प्रसाद भावुक, प्रवीन गुप्ता, अर्जुन यादव, आर.डी. निषाद और चन्द्रशेखर वर्मा ने शिक्षकों की भूमिका एवं नई चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. प्रमोद उपाध्याय, डॉ. अरुण मिश्र, बी.एन. तिवारी, पवन चौधरी, रामभवन यादव, दरवेश यादव, हरीराम, हरीश, दिनेश यादव, रामरक्षा वर्मा, रामचन्द्र निषाद, सुभाष चन्द्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, रमाकान्त पटेल, अशोक वर्मा, गोपालचन्द्र, वीरेन्द्र कुमार यादव, दीपक कुमार और रमेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment