<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

क्षेत्रीय कबड्डी-बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को राष्ट्रभक्ति और खेल भावना के बीच भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता 5 से 7 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 331 भैया-बहन खिलाड़ी, 25 संरक्षक आचार्य तथा 23 निर्णायक प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी रहे।

हेमचंद्र जी ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार और खेलकूद के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करता है।

मुख्य अतिथि डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित खेलों में सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य आशीष सिंह ने किया। अंत में प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages