<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में अभिनव उपाध्याय ने किया पौधरोपण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने बाबा भदेश्वर नाथ ग्राम में गुरुजनों के सम्मान में “एक पेड़ गुरुजनों के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण को गुरुजनों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया।

अभिनव उपाध्याय ने कहा कि गुरुजनों और वृक्षों में अनेक समानताएं हैं। जिस प्रकार वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल और पर्यावरण संरक्षण प्रदान करते हैं, उसी प्रकार गुरुजन अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। गुरु हमारे व्यक्तित्व को संवारने के साथ ही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना भी आवश्यक है। एक वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का माध्यम है। शिक्षक दिवस पर किया गया यह पौधरोपण गुरुजनों के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का भी सुंदर संदेश देता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिव पुजारी, प्राथमिक विद्यालय भदेश्वर नाथ के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार पाण्डेय, सहायक अध्यापक साक्षी सिंह, यशस्वी सिंह, हरीशचन्द्र चौधरी, पूनम शुक्ला, मंजू देवी, राघवेंद्र त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, वन विभाग के सांवल मिश्र सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages