वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
कलवारी, बस्ती। जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु व भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. दिनेश चन्द वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया। जूनियर बालक वर्ग में अनूप, जिशान और अमन चौरसिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में फरीदुद्दीन, अनूप, शिवा और अशरफ प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग में श्रद्धा तथा जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक की भूमिका अजय कुमार वर्मा व अरुण कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता प्रभाकर ओझा एवं माता प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षक, गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment