<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक नीरज कुमार साह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुनीत कुमार गोंड पुत्र राजकुमार गोंड को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कोटवा सुरेमनपुर, थाना बैरिया, जनपद बलिया का निवासी है और वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी, थाना एम्स क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मु0अ0सं0 438/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार साह के अलावा कांस्टेबल अरशद रजा और कांस्टेबल राजन कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages