<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को गायघाट में लगी पुलिस की चौपाल


गोरखपुर। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने गुरुवार को थाना बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं और शिकायतें सीधे सुनीं तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
चौपाल के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुख बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गोला, प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages