<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

गड्ढों में तब्दील बस्ती-महुली मार्ग, महसो चौराहे पर जलभराव से राहगीर परेशान


बस्ती। जिला मुख्यालय को महुली क्षेत्र से जोड़ने वाले प्रमुख बस्ती-महुली मार्ग की हालत इन दिनों बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही महसो चौराहे पर जलभराव की समस्या राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है।
महसो चौराहे पर जल निकासी के लिए सड़क किनारे नाली की खुदाई तो कराई गई है, लेकिन उसका विधिवत निर्माण नहीं कराया गया। नाली में मिट्टी और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित है। नतीजतन बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सुबह के समय स्कूली बच्चों की आवाजाही के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। बच्चों को जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वहीं, जलभराव वाले हिस्से से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी और कीचड़ उछलकर पैदल राहगीरों और बच्चों के कपड़ों पर पड़ने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने, महसो चौराहे पर जलभराव की समस्या दूर करने और अधूरी नाली का पक्का निर्माण कराकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती-महुली मार्ग महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इससे गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Pages