<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर


बस्ती। न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा जनपद न्यायालय का भ्रमण करने के साथ ही वृक्षारोपण एवं राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी तथा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages