<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

खाद्य प्रसंस्करण इकाई से स्वरोजगार के बताए गुर




वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। राजकीय फल संरक्षण केंद्र बस्ती की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत बनकटी ब्लॉक के अमर डोभा ग्राम पंचायत में 10 से 11 सितंबर तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम आशीष यादव ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में साहित्य, पेन, फोल्डर और नोटपैड वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर स्वरोजगार शुरू करने की प्रक्रिया, परियोजना तैयार करने तथा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।

व्याख्याता अशोक कुमार, रामयज्ञ धूसिया और विजय कुमार के साथ डीआरपी अखिलेश पटेल ने प्रशिक्षार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में छोटी इकाइयां स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के साथ आय के नए साधन विकसित किए जा सकते हैं।

प्रशिक्षण के दोनों दिनों प्रतिभागियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Pages