<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

साइबर ठगी की पूरी रकम पीड़ित को वापस, खाते में लौटे ₹36,498


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि 36,498 रुपये वापस करा दी।

बसडीला निवासी मसऊद रजा पुत्र महबूब रजा ने एक सितंबर 2026 को साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने एक अज्ञात लिंक पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी थी। इसके बाद उनके खाते से स्वतः 36,498 रुपये का भुगतान हो गया।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कांस्टेबल ऋषिकेश यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर लगातार पैरवी की। पुलिस के त्वरित प्रयासों से प्रथम चरण में ही ठगी की पूरी धनराशि 36,498 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस तथा थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

संतकबीरनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर या परिचित बनकर धनराशि मांगने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं और बिना सत्यापन कोई वित्तीय लेन-देन न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित रखने और वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages