<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर विवेचकों का अर्दली रूम


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने थाना मेहदावल में सर्किल के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रूम किया।

अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विशेष रूप से 60 दिवस एवं 90 दिवस की कालबाधित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया।

क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों को अपराधों के प्रभावी अनावरण तथा गुणवत्तापूर्ण गुडवर्क के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, गुणवत्तापरक और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए विवेचनाओं का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Pages