<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

एलआईसी अभिकर्ता संघ की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न


बस्ती। एलआईसी अभिकर्ता संघ (लियाफी-1964) की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव गोरखपुर के सिविल लाइन्स रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। चुनाव में गोरखपुर मंडल के नौ जिलों की 20 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
चुनाव में राम विनय पाण्डेय को अध्यक्ष, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी को महामंत्री तथा प्रशांत कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लियाफी की वित्त समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता एजुकेशनल कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने की। इस अवसर पर लियाफी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी, चुनाव समिति के सदस्य संजय सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय और सुरेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages