<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नि:शुल्क शिविर, 54 मरीजों का हुआ उपचार


गोरखपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को नेशनल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन (NPWA) के तत्वावधान में कूड़ाघाट स्थित आदित्य फिजियोथेरेपी सेरेब्रल पाल्सी एंड क्लीनिक में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 53 से 54 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आधुनिक फिजियोथेरेपी एवं कायरोप्रैक्टिक तकनीकों के माध्यम से निशुल्क उपचार और परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं पहुंचाना रहा। शिविर के मुख्य प्रायोजक माँ फिजियोथेरेपी कायरोप्रैक्टिक एंड रिहैब सेंटर, सूर्य विहार रोड, गोरखपुर रहे।
कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण मेधावी छात्रा वंशिका भारती को NPWA की ओर से ‘स्टूडेंट ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें एसोसिएशन की ओर से दो प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में NPWA के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सिंह, बोर्ड मेंबर डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कंचन गुप्ता और संरक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 25 से 30 फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. विवेक, डॉ. राधा, डॉ. सचिन, डॉ. अनूप और डॉ. रितंभरा मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। आयोजन में मरीजों को फिजियोथेरेपी और पुनर्वास से संबंधित आवश्यक सलाह भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Pages