महादेवा, बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि जितेंद्र कुमार किसी बात को लेकर घर से नाराज थे। इसी दौरान उनका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर मुंडेरवा थाना प्रभारी विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर फौती सूचना दर्ज की गई है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment