बस्ती। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का वृहद आयोजन 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को प्रदर्शनी की तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही प्रदर्शनी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment