बस्ती। जिला एकीकरण समिति की बैठक आगामी 28 सितंबर 2026 को शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक, जिला पंचायत करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला एकीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

No comments:
Post a Comment