वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। गांधी नगर स्थित एस.आर.डी. हॉस्पिटल, खैर स्कूल के निकट मंगलवार 22 सितंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रवीण कुमार (MBBS, MD, केजीएमयू लखनऊ) मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में दमा, ब्रोंकियल अस्थमा, फेफड़ों में पानी भरना, बार-बार बुखार के साथ खांसी आना और सांस फूलने जैसी समस्याओं से संबंधित मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।
इसके अलावा डॉ. अभिनव मिश्रा (MBBS, जनरल फिजिशियन), डॉ. अक्षनी शुक्ला (जनरल फिजिशियन), एम.डी. हुसैन (जनरल फिजिशियन) और डॉ. अनंता गुप्ता (जनरल फिजिशियन) भी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर में निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण तथा सभी प्रकार की खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजक एस.आर.डी. हॉस्पिटल, गांधी नगर, बस्ती की ओर से लोगों से स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।
शिविर के निवेदक डॉ. रोहन दुबे (MBBS) हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9628281128 और 6393003161 पर संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment