<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होंगी ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ की 30-30 प्रस्तुतियां


बस्ती। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नामक विशेष नाट्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक, संवाद और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा तक की प्रमुख घटनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों को मंचन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। सरल भाषा, अभिनय और संगीत के माध्यम से सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 30-30 नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली इन प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता एवं सेवा संबंधी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कला के माध्यम से सेवा और सुशासन के संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ने किया। प्रेस वार्ता का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने किया। इस दौरान नीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र चौधरी, अमृत कुमार वर्मा और अश्वनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages