<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा ने बनाया बस्ती का जिला प्रभारी

- पूर्व में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनके जिला प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पहले वह जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं से संवाद के कारण उनका जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से अच्छा समन्वय रहा है। डॉ. सिन्हा से पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि वह अनुभवी और सक्रिय संगठनकर्ता हैं। बस्ती में पूर्व में निभाई गई उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का अनुभव अब जिला प्रभारी के रूप में पार्टी के काम आएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सिन्हा का जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से आत्मीय संबंध है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा की नियुक्ति पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Pages