गोरखपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 20,129.96 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने आवेदक के बैंक खाते से 20,129.96 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर गुलरिहा थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। प्रयासों के बाद ठगी की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आयुष द्विवेदी (साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी), उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, कांस्टेबल कुश कुमार और आरक्षी संतोष चौहान शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment